logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नामांकन के दूसरे दिन प्रखंड में 12 अध्यक्ष 26 सदस्य पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया

फेनहारा= तीसरे चरण के पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन फेनहारा प्रखंड के आईबी भवन में 12 अध्यक्ष 26 सदस्य पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ निशांत कुमार ने बताया कि फेनहारा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार पंकज सहित दो लोगों ने नामांकन दाख़िल किया है, मधुबनी पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए राजीव कुमार सिंह सहित एक लोग नामांकन दाखिल किया, मनकरवा से एक रूपौलिया से अध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार सहित दो लोग नामांकन दाखिल किया खान पिपरा से तीन ने नामांकन दाखिल किया वहीं 26 सदस्य पद के लि‍ए नामांकन दाखिल किया आर ओ सह बीडीओ निशांत कुमार ने बताया प्रखंड के छह पंचायत के लिए तीसरे चरण में होने वाले पैक्स चुनाव को ले कर शनिवार से नामांकन शुरु हुआ है, जो सोमवार तक चलेगा, और 29 नवम्बर को मतदान कि प्रक्रिया कि जाएगी.चुनाव को शांतिपूर्ण और भय मुक्त बनाने के लिए सभी प्रकृति कि जा रही है, नामांकन स्थल पर धारा 144 लागु है. वही विधि व्यवस्था के लिए लगातार पुलिस बल कि तैनाती कि गई है.

159
4553 views

Comment