logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चीन में महात्मा गांधी के प्रति क्या है सोच? पढ़िए वहां काम कर रहे भारतीय मूल के पत्रकार का लेख


चीन में महात्मा गांधी के प्रति क्या है सोच? पढ़िए वहां काम कर रहे भारतीय मूल के पत्रकार का लेख
चीन में महात्मा गांधी के प्रति क्या है सोच? पढ़िए वहां काम कर रहे भारतीय मूल के पत्रकार का लेख
गांधी जी दुनिया के कई बड़े हिस्सों में गए लेकिन वे कभी चीन नही गए। फिर भी चीन के लोग महात्मा गांधी जी के बारे में जानते हैं और उनके प्रति श्रृद्धा का भाव रखते हैं

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सम्मान न केवल पूरे भारत में किया जाता है बल्कि दुनिया के अनेक देशों में भी किया जाता है। गांधी जी जो भी करते थे वो सबके हित के लिए करते थे और उनके काम करने के तरीकों में उनके बहुत से सिद्धांत शामिल होते थे। गांधी जी दुनिया के कई बड़े हिस्सों में गए लेकिन वे कभी चीन नही गए। फिर भी चीन के लोग महात्मा गांधी जी के बारे में जानते हैं और उनके प्रति श्रृद्धा का भाव रखते हैं, क्योंकि वे उनके बारे में पढ़ते हैं। चीन में उन पर सैकड़ों किताबें लिखी गईं हैं।

साल 1920 के समय जब महात्मा गांधी जी का प्रभाव भारत के कोने-कोने में फैल रहा था तब चीन एक ऐसा देश था जब वहां के कई लोग प्रेरणा के लिए उनकी ओर देख रहे थे। उनके मन में एक ही सवाल था कि क्या सत्याग्रह और अहिंसा का पालन करने से उनके देश का भला होगा? उन दिनों भारत में जहां ब्रिटिश राज था वहां चीन में ब्रिटेन के साथ-साथ अमरीका और फ्रांस जैसे बड़े देशों की ताकत का जोर था। इसके साथ ही चीन में अलग-अलग गुटों में लड़ाई के कारण गृह युद्ध जैसी स्थिति बन गई थी।

92
1354 views

Comment