logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पैक्स चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के लिए 38 सदस्य पद के लिए 83 नामांकन का पर्चा दाखिल हुआ

तीसरे चरण के पैक्स चुनाव को लेकर पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा प्रखंड के आईबी भवन में कुल 38 अध्यक्ष 83 सदस्य पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया गया इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ निशांत कुमार ने बताया कि फेनहारा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार पंकज सहित 10 अध्यक्ष पद 19 सदस्य पद के लिए नामांकन दाख़िल किया , मधुबनी पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए राजीव कुमार सिंह सहित 3 अध्यक्ष पद 15 सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया मनकरवा से विकास सिंह सहित 2 अध्यक्ष पद आशा देवी सहित 9 सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया रूपौलिया से अध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार सिंह सहित 8 अध्यक्ष पद 8 सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया खान पिपरा से 8 अध्यक्ष पद 17 सदस्य पद के लि‍ए नामांकन दाखिल किया गया आर ओ सह बीडीओ निशांत कुमार ने बताया प्रखंड के छह पंचायत में कुल अध्यक्ष पद के लिए 38 सदस्य पद के लिए 83 लोगों ने नामांकन दाखिल किया तीसरे चरण में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर शनिवार से नामांकन शुरु हुआ था, जो सोमवार तक चला, वहीं स्क्रुटनी की तिथि 19 और 20 को है नाम वापसी की तिथि 22 तारिक को है मतदान 29 नवम्बर को है मतगणना की तिथि 30 तारिक को है.चुनाव को शांतिपूर्ण और भय मुक्त बनाने के लिए सभी प्रकृति कि जा रही है, वही विधि व्यवस्था के लिए लगातार पुलिस बल कि तैनाती कि गई है.

189
27651 views

Comment