logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Ranchi : सड़क को लेकर ग्रामीणों ने पहले वोट का किया बहिष्कार, बाद में समझाने पर पहुंचे।

रांची. फिर नौ बजे तक यहां मतदाता नहीं पहुंचे. सूचना मिलने पर बीडीओ जयपाल सोय और थाना प्रभारी हीरालाल साह मतदान केंद्र पहुंचे. इसके बाद पदाधिकारियों ने वहां के मतदाताओं को समझाया.
लेकिन, ग्रामीण 'रोड नहीं तो वोट नहीं' के नारे लगाने लगे. ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने पहले ही बहिष्कार की घोषणा की थी. सड़क जर्जर है. इसलिए वे मतदान नहीं करेंगे. काफी समझाने व आश्वासन के बाद पर 600 में से 500 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं, विधानसभा क्षेत्र के नामकुम, लाली, बानपुर, टाटीसिलवे इलाके में पहली पाली में मतदाताओं में सुस्ती दिखी, जबकि दूसरी पाली में लंबी कतार दिखी. मतदाताओं का उत्साह मिला-जुला रहा. कई इलाके में सुबह सात बजे से ही मतदाताओं की लंबी कतार लगी थी. वहीं, कई क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम मतदान हुआ.

दूसरी पाली में उमड़ी भीड़

गांवों में सुबह से ही मतदाता लाइन में लगे थे. इन इलाकों में महिला व पुरुष दोनों वोट देने निकले थे. इसकी तुलना में टाटीसिलवे इलाके के कुछ बूथ पर दूसरी पाली में मतदाताओं में की लंबी लाइन दिखी. टाटी पंचायत भवन के बूथ (भाग 183) पर बीएलओ ने बताया कि कुल 515 मतदाताओं में से लगभग आधे बाहर हैं. इसलिए यहां मतदान कम हो रहा है. पर यहीं के राजकीयकृत कन्या मध्य विद्यालय, सिलवे के मतदान केंद्रों पर मतदाता सुबह छह बजे से ही कतार बनाकर खड़े थे. इलाके में मतदान शांतिपूर्ण हुआ।

126
7068 views

Comment