logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कार की टक्कर से ट्रक के नीचे घुसा वृद्ध मौके पर मौत

कौशाम्बी कोखराज थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे एक बृद्ध को कार ने टक्कर मार दिया कार की टक्कर लगने के बाद बृद्ध ट्रक में घुस गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है मामले की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई मामले की सूचना पुलिस और परिवार को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया परिवार में कोहराम मचा है ।
जानकारी के मुताबिक थाना कोखराज के अन्तर्गत ग्राम तकीपुर निवासी रामखेलावन रैदास उम्र 58 वर्ष पुत्र श्रीपाल रैदास जो कि जूता चप्पल की सिलाई करता था मलाक भायल ग्राम हाइवे पर रोड पार करते समय रामखेलावन को कार ने टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा बगल से गुजर रही गाड़ी ने भी रामखेलावन को रौद दिया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी मामले की सूचना पुलिस और परिवार के लोगों को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षत विक्षत शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिजनों को सूचना मिली जिस पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुँच गए।

153
6569 views

Comment