logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

CAC भिलाई के छात्रों ने किया बी ई सी फूड्स का विजिट

रावे छात्रों ने किया बी ई सी फूड्स का विजिट छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा के बी एस. सी कृषि के अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं ने ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना कार्यक्रम के एग्रो इंडस्ट्रियल अटैचमेंट विषय के अंतर्गत बी.ई.सी फुड्स लिमिटेड कुथरेल दुर्ग में अमूल दूध और इससे बनने वाले विभिन्न प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी ली कि कैसे दूध से दही, पनीर मट्ठा को बनाया जाता है वहाँ हमे युनुस कुमार साहू जो टेकनिकल ऑफिसर है उन्होंने हमें सब जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने बताया कि वेस्ट मटेरियल को कहाँ यूज करते है उपयोग करने वाले दूध को लगभग 100 km के आस पास की समितियों के द्वारा जमा करते है और क्वालिटी टेस्ट करके पता करते है कि यह दूध उपयोग करने के लायक है कि नहीं। अमूल दूध की मार्केटिंग दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर तक करते है अमूल फैक्ट्री में छात्रों ने ""नेशनल मिल्क डे"" भी मनाया जो कि डॉ वर्गिस कुरियन के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है जिन्हें श्वेत क्रांति का जनक कहा जाता है ये विजिट अजय सिंह के मार्गदर्शन में की गई ! इस विजिट में रावे समन्वयक विवेक पांडे के अलावा गोपाल कृष्णा (सेल्स ऑफिसर अमूल),जयंत राठौर (क्वालिटी ऑफिसर अमूल),ऋषि अग्निहोत्री ऑफिसर (पंचमहल यूनियन),संतोष चंद्राकर (प्लांट इन चार्ज बी ई सी) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया !

136
5907 views

Comment