झारखंड के नये मंत्रिमंडल मे कांग्रेस विधायक सोनाराम सिंकु को मंत्रीमंडल मे जगह मिले:-
झारखंड राज्य अंतर्गत कोल्हान प्रमंडल के जगन्नाथपुर विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के एकमात्र विधायक श्री सोनाराम सिंकु जी को नये मंत्री मंडल मे जगह मिले| यह बात पश्चिमी सिंहभूम जिला के आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री देवराज चातार जी ने कही| ज्ञात हो कोल्हान से एकमात्र कांग्रेस पार्टी से विधायक श्री सोनाराम सिंकु जी हैं जो कि "हो"जनजाति से हैं| झारखंड सरकार के पिछली सरकार के मंत्रीमंडल मे भी सिंकु जी को मंत्रिमंडल मे जगह नही दी गयी थी| अगर सोनाराम सिंकु को मंत्री मंडल मे जगह दी जाती है तो कोल्हान मे निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी सम्मान होगी| कोल्हान मे शिक्षा क्षेत्र मे सुधार,स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार पर भी मजबूती होगी|