जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा जनपद अंतर्गत देवरी कटनाई स्थित अमृत सरोवर में संविधान दिवस मनाया गया
जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत देवरी कटनई के अमृत सरोवर में। मंगलवार सुबह 11 बजे संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवं छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ सदस्य व प्रेस रिपोर्टर जयप्रकाश धिरही रहे। इसके साथ रोजगार सहायक विजेंद्र कश्यप, मनरेगा सुपर मेट सूर्य प्रकाश धिरही भी मौजूद रहे। संविधान दिवस के मौके पर सभी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और संविधान के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सुपर मेट सूर्य प्रकाश धिरही ने नागरिकों को मूल अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सभी को संविधान के प्रति सम्मान और देश की सेवा के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सभी उपस्थित नागरिकों को नारियल और मिठाई का वितरण किया गया इस मौके पर ग्राम वासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।