logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण पर कांग्रेस नेता विनोद कुशवाहा ने दी शुभकामनाएं, इंडिया गठबंधन की सरकार को बताया समावेशी विकास का प्रतीक* *इंडिया गठबंधन सरकार झारखंड के विकास को नए पंख देगी और यहां के नागरिकों की उम्मीदों को साकार करेगी : विनोद कुशवाहा* हजारीबाग

*हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण पर कांग्रेस नेता विनोद कुशवाहा ने दी शुभकामनाएं, इंडिया गठबंधन की सरकार को बताया समावेशी विकास का प्रतीक*

*इंडिया गठबंधन सरकार झारखंड के विकास को नए पंख देगी और यहां के नागरिकों की उम्मीदों को साकार करेगी : विनोद कुशवाहा*

हजारीबाग

झारखंड में मुख्यमंत्री पद पर हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस के झारखंड प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने उन्हें बधाई देते हुए उन्हें एक सच्चा जननेता करार दिया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार झारखंड में समावेशी विकास की नई इबारत लिखेगी और सभी नागरिकों के लिए बिना भेदभाव के काम करेगी। विनोद कुशवाहा ने अपने बयान में कहा कि झारखंड में पूर्ण बहुमत से गठित हेमंत सोरेन की सरकार मूलनिवासियों और वंचित वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति देगी। उन्होंने इसे देश में इंडिया गठबंधन के कार्यों का एक उदाहरण बताया और कहा कि झारखंड का शासन एक आदर्श मॉडल के रूप में उभरेगा। विनोद कुशवाहा ने इंडिया गठबंधन की ओर से चुनाव के दौरान किए गए 7 गारंटियों के वादों को दोहराते हुए कहा कि यह सरकार झारखंड की जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने खास तौर पर निम्नलिखित गारंटियों का जिक्र किया जिनमें मईया सम्मान योजना जिसके तहत झारखंड की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। आरक्षण में वृद्धि में ST को 28%, SC को 12%, और OBC को 27% आरक्षण का प्रावधान सुनिश्चित किया जाएगा। शैक्षिक सुधार में हर जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोलने का वादा पूरा किया जाएगा सहित अन्य वायदे है। विनोद कुशवाहा कुशवाहा ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड में सामाजिक न्याय और आर्थिक विकास को साथ लेकर चलेगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार झारखंड के युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए नए अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने हेमंत सोरेन और गठबंधन की सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह झारखंड के विकास को नए पंख देगी और यहां के नागरिकों की उम्मीदों को साकार करेगी।
Aimamedia.org SHADAB

179
11166 views

Comment