logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जामताड़ा में पाण्डेडीह और मदनाडीह से 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार 16 मोबाइल, 18 सिमकार्ड बरामद


जामताड़ा। जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने जामताड़ा व नारायणपुर थाना क्षेत्र से चार साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर जयंत तिर्की के नेतृत्व में एसआई प्रशांत कुमार, एसआई विनोद सिंह व अन्य पुलिस कर्मी ने जामता़डा थाना क्षेत्र के पांडेडीह और नारायणपुर थाना क्षेत्र के मदनाडीह में साइबर आरोपियों के विरूद्ध छापेमारी की।

यहां से पुलिस ने साइबर अपराध करते हुए चार साइबर अपराध के आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में पांडेडीह के बाबुचांद दास, निताई दास व मदनाडीह गांव के बिक्रम रक्षित व सपन रक्षित शामिल है।

गिरफ्तार सभी आराेपियों के पास से 16 मोबाइल, 18 सिम, 01 एटीएम, 05 आधार कार्ड, 03 पैन कार्ड, 03 वोटर कार्ड व दो पासबुक जप्त किया है। इस संबंध में सभी के विरूद्ध जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 73-2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इंस्पेक्टर जयंत तिर्की ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करके केवाईसी अपडेट करने के नाम पर लोगों से 16 अंक एटीएम नंबर, सीभीभी नंबर एवं ओटीपी नंबर प्राप्त कर विभिन्न ई - वायलेट एवं फर्जी बैंक के खातों के माध्यम से अपने खातों में पैसा ट्रांसफर कर साइबर ठगी करता था। साथ ही बंधन बैंक का फर्जी बैँक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करके केवाईसी अपडेट करने के नाम पर खाता धारक का यूजर आईडी बनाकर फिर ओटीपी लेकर साइबर ठगी करता था। बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सपन रक्षित पर पूर्व में नारायणपुर थाना कांड संख्या 222-2017 के तहत जेल गया है।बताया कि ये सभी पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तरप्रदेश व मध्य प्रदेश के लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।

125
5678 views

Comment