logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान का जामताड़ा में स्वागत, दिए झारखंड के स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े बदलाव के संकेत

जामताड़ा। झारखंड सरकार में मंत्री बने डॉ. इरफान अंसारी का जामताड़ा में स्वागत किया गया। इस दौरान इरफ़ान ने स्वास्थ्य विभाग में बड़े बदलाव करने की बात कही। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार करने का भरोसा दिया। मंत्री ने जामताड़ा की जनता का आभार जताया।

झारखंड सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी रांची से लौटने के क्रम में बोकारो, गोविंदपुर से होकर जामताड़ा में करमदाहा मोड़, जुम्मन मोड़, मुरलीपहाड़ी, डाभाकेंद्र, नारायणपुर, पबिया, धरमपुर, जामताड़ा, मिहिजाम सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, "मैं मंत्री नहीं, मेरी जनता मंत्री बनी है। हर एक व्यक्ति हमारे मंत्री हैं। जामताड़ा की जनता ने मुझे अपार जनसमर्थन और वोट देकर विधायक बनाया। आज जो मुझे मंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ है, यह जनता की ही देन है।"

अंसारी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस आलाकमान का आभार प्रकट करते हुए कहा कि एक डॉक्टर के रूप में उन्हें स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे।"स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने के लिए मैं संकल्पित हूं। पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाऊंगा ताकि यहां की जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। एक डॉक्टर होने के नाते मैंने हमेशा लोगों की सेवा की है और अब मंत्री के रूप में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।"

120
649 views

Comment