logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

जालोर - जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने सोमवार शाम राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिलास्तर पर जालोर क्लब में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए चल रही पूर्व तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। प्रदीप के. गावंडे ने जिला मुख्यालय पर 12 दिसम्बर को युवा सम्मेलन/युवा उत्सव, पंच गौरव कार्यक्रम व जिला स्तरीय प्रदर्शनी, 13 दिसम्बर को किसान सम्मेलन, जिला विकास पुस्तिका व सुजस विशेषांक का विमोचन, 14 दिसम्बर को अंत्योदय सेवा शिविर व महिला सम्मेलन एवं 15 व 17 दिसम्बर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम की लाइव वेब कास्टिंग कार्यक्रम के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

158
7075 views

Comment