logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Dhanbad :मानव अधिकार प्रोटेक्शन में कई को मिली जिम्मेदारी



रिकवरी एजेंट सुशील सिंह बने जिला सचिव,रीता सिंह उर्फ गीता सिंह महिला विंग धनबाद जिला की बनी अध्यक्ष

भूली। भूली बी ब्लॉक स्थित मानव अधिकार प्रोटेक्शन कार्यालय में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में कई लोगों को जिला से प्रदेश तक में जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार सिंह ने किया और संचालन धनबाद जिला प्रभारी डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने किया।
मानव अधिकार प्रोटेक्शन के विस्तारीकरण करते हुए पंकज कुमार को बोकारो जिलाध्यक्ष , जगदीश प्रसाद राय धनबाद जिला सचिव , अविनाश चौधरी मुनीडीह मंडल अध्यक्ष , साहिल कुमार वर्णवाल बरवाअड्डा मंडल अध्यक्ष , मनोज कुमार शर्मा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष, मुन्ना कुमार ठाकुर धनबाद जिला वरिष्ठ संगठन सचिव , विवेक कुमार शर्मा झारखंड प्रदेश संगठन सचिव, सुशील कुमार सिंह, जमीर आरिफ और संजय कुमार साव को धनबाद जिला सचिव बनाया गया। धनबाद जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व दीपक कुमार को दिया गया।
झारखंड प्रदेश महासचिव का दायित्व मुख्तार अहमद को मिला। साथ ही धनबाद जिला में महिला विंग का अध्यक्ष रीता देवी उर्फ गीता सिंह बनी।
सभी नव पदाधिकारी को फूलमाला देकर सम्मानित किया गया और पत्र सौंपा गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह और कौशल कुमार मौजूद थे।

130
6381 views

Comment