logo

राष्ट्रीय स्तर की डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में डीएवी सिंदरी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन मेडल विजेता छात्रों को प्राचार्य ने किया सम्मानित

सिंदरी: डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी के छात्रों ने दिल्ली-NCR में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को प्रार्थना सभा के दौरान प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में डीएवी सिंदरी के छात्र-छात्राओं ने कुश्ती, कबड्डी, जूडो, वूशु और रस्सी कूद जैसे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।पदक विजेता इस प्रकार हैं बिट्टू मंडल - रजत (68 किग्रा, कुश्ती अंडर-19) विकास कुमार - कांस्य (50 किग्रा, कुश्ती अंडर-19) स्वास्तिक सोलंकी - कांस्य (62+ किग्रा, कुश्ती अंडर-14) कार्तिक कुंदन - रजत (कबड्डी टीम गेम अंडर-17) दीपिका माझी - रजत (38 किग्रा, कुश्ती अंडर-17) तनिष्का पांडे - रजत (41 किग्रा, कुश्ती अंडर-14) वर्षा कुमारी - कांस्य (45 किग्रा, जूडो अंडर-19) पल्लवी प्रिया - कांस्य (45-48 किग्रा, वूशु अंडर-17) अनन्या सिंह - कांस्य (रस्सी कूद फ्री स्टाइल) अनन्या सिंह - कांस्य (रस्सी कूद जोड़ी फ्री स्टाइल) इस अवसर पर प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने विजेता छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों में प्रतिस्पर्धा और अनुशासन की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने खेल प्रशिक्षकों अमित कुमार सिंह, शिवानी सिंह और अनुप कुमार मंडल की भी विशेष प्रशंसा की।प्राचार्य ने विजेता छात्रों को विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

5
10092 views