logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला ऊना में भाजपा के चार मंडल अध्यक्षों के नाम का हुआ ऐलान

स्पर्श शर्मा/ऊना
जिला ऊना भाजपा ने आज दो विधानसभाओं के चारों मंडल अध्यक्षों के नाम पर मुहर लगा दी है। ऊना विधानसभा में बस्देहड़ा से राहुल देव तोह वहीं ऊना सदर से दविंदर कौशल के नाम पर मुहर लगाई गई। चिंतपूर्णी अपर से भगड़ाह पंचायत के कृपाल सिंह को मंडल अध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गई तोह वहीं लोअर चिंतपूर्णी से चुरूडू पंचायत के विनय शर्मा को यह जिम्मेदारी दी गई। अपर चिंतपूर्णी में मंडल अध्यक्ष पद का नाम ऐलान करने के लिए प्रदेश भाजपा से प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र धर्मानी को जिम्मेदारी दी थी तोह वहीं लोअर चिंतपूर्णी में प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक शर्मा को दी गई थी। इसके साथ साथ अपर चिंतपूर्णी से विजय सिपहिया जिला में मंडल प्रतिनिधित्व करेंगे तोह वहीं लोअर चिंतपूर्णी से रवींद्र द्विवेदी जिला में लोअर चिंतपूर्णी मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

156
3231 views

Comment