logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी।

*भाजपा जिला अध्यक्ष पद हेतु दावेदारी।*
मगरोंन। विधान सभा पथरिया अंर्तगत आने वाले ग्राम मगरोंन से करन सिंह लोधी के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष पद हेतु दावेदारी करने की तैयारी जोर शोर से करना शुरू हो गया है, करन सिंह लोधी के द्वारा भी मीडिया के माध्यम से पार्टी में अपनी जगह बनाने के लिए दावेदारी शुरू कर दी है, करन सिंह लोधी वर्ष 1994 से पार्टी के एक आम कार्यकर्ता बनकर पार्टी की सेवा करते रहे, जिसमे पार्टी के करन सिंह लोधी को वर्ष 2003 में भाजपा मंडल बतियागढ़ में मंत्री पद पर रहे और और, ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी के कार्यों का सुचारू रूप से संचालन करते रहे, पार्टी के सदस्य होते हुए वर्ष 2010 से 2015 तक जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 मगरोंन से जिला सदस्य रहे, और जिला सदस्य के साथ जिला पंचायत में कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष पद पर भी रहे, भाजपा जिला पार्टी के वर्ष 2016 से 2020 तक भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद पर रहे और अपने नैतिक जिम्मेदारी को निभाते रहे और अपने क्षेत्र में पार्टी की संचालित गतिविधियों और कार्यक्रमो में अपनी सहभागिता दर्ज कराते रहे। और साथ ही करन सिंह लोधी 30 वर्षो से पार्टी को समर्पित होकर कार्य कर रहे है, करन सिंह लोधी की छवि हर तबके के साथ साफ़ और स्वच्छ है सभी के साथ आपसी तालमेल के साथ कार्य करते है, क्षेत्र की जनता की भी मांग है की इनको पार्टी के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सोपी जाय ताकि ये पार्टी के कार्य तन मन धन से परिपूर्ण होकर कर सके और क्षेत्र की जनता की सेवा कर सके। करन सिंह लोधी का कहना है कि पार्टी यदि मुझे बीजेपी जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सोपती है तो में पूरी ईमानदारी के साथ पार्टी के लिए समर्पित रहूंगा और पार्टी में रहकर गरीब जनता की सेवा भी करूंगा।

154
3661 views

Comment