logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

51 शक्तिपीठों में शामिल है मां शीतला धाम

📍शीतला माता मंदिर, कड़ा धाम, सैनी, कौशाम्बी 🌺🙏🏻

देश के 51 शक्तिपीठों में शामिल उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी के शीतलाधाम है। कट्टर मुस्लिम शासक औरंगजेब ने भी माता की शक्ति को देखकर हार मान ली थी और मां के मंदिर के सरकारी जमीन उपलब्ध करवाई थी। भक्तों की मान्यता है कि यहां आकर जो भी मांगा जाता है वह जरूर पूरा होता है । यहां गिरा था मां सती का हाथ, बना शक्तिपीठ।

यह पीठ इलाहाबाद से 65 किमी दूर पश्चिमोत्तर भाग में पाप विनासिनी पूर्ण प्रदायनी गंगा के किनारे स्थित है। पुराणों के अनुसार भगवान शिव की भार्या सती ने जब अपने पिता दक्ष के अपमान को सहन न कर पाने की स्थिति में यज्ञ कुण्ड में कूदकर प्राण त्याग दिया तो उनके वियोग से आक्रोशित भगवान शिव सती का शव लेकर सभी लोको में भ्रमण करने लगे। उनके क्रुद्ध रूप को देखकर तीनो लोकों में हलचल मच गई। देव मनुष्य सभी प्राणी भयभीत हो गए। तब शिव के क्रोध से बचने के लिए भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से देवी सती के मृत शरीर के 51 टुकड़े कर दिए। सती के शव के ये टुकड़े जहां भी गिरे वहीं एक शक्तिपीठ स्थापित कर दिया गया।

इसी क्रम में कराकोटम जंगल में जिस स्थान पर सती का हाथ गिरा उस स्थान का नाम करा रख दिया गया जो बाद में अपभ्रंश होकर कड़ा हो गया। अब इसे कड़ा धाम के नाम से पूरे देश में जाना जाता है। माना जाता है कि द्वापर युग में पाण्डु पुत्र युधिष्ठिर अपने वनवास समय में कड़ा धाम देवी दर्शन के लिए आए। यहां उन्होंने गंगा के किनारे शीतलादेवी का मंदिर बनवाया और महाकालेश्वर शिवलिंग की स्थापना की। वर्तमान में मां शीतला देवी का मंदिर भव्य स्वरूप ले चुका है।

158
3088 views

Comment