logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वामपंथ के गढ़ केरल में मुख्यमंत्री योगी का जय श्री राम, परिवर्तन यात्रा को करेंगे संबोधित

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को केरल के दौरे पर हैं। वहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके दौरे का विस्तृत कार्यक्रम भाजपा केंद्रीय कार्यालय की ओर से तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री रविवार को सुबह 9.45 बजे से 11.30 बजे तक राजधानी में जेई टीकाकरण का शुभारंभ तथा सिंचाई विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद केरल के लिए रवाना हो गए।
केरल के लिए निकलने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मलयालम में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि नमस्कार केरल,
 जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी एवं श्री नारायण गुरु जी की पावन धरती को नमन करने का सौभाग्य आज फिर प्राप्त हो रहा है।

आज भाजपा केरल द्वारा आयोजित 'विजय यात्रा' में आप सभी के बीच होऊंगा। ट्वीट के समापन में मुख्यमंत्री योगी ने लिखा जय श्री राम। वह रात 11.30 बजे केरल से लखनऊ लौटेंगे।

321
15328 views

Comment