logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महुली में क्षेत्रीय फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ। दुद्धी सोनभद्र (नीरज गुप्ता)

महुली दुद्धी सोनभद्र (नीरज गुप्ता)_
सोनभद्र के दुद्धी तहसील अंतर्गत राजा बरियार शाह खेल मैदान महुली में लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसके मुख्य अतिथि वीरेंद्र चौधरी उर्फ बबलू चौधरी वरिष्ठ समाज सेवी फुलवार ने सभी प्रतिभागि खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व गेंद को किक मारकर खेल का शुभारंभ किया ।पहला मैच दुद्धी ए बनाम महुली ए के बीच खेला गया जिसमे पहले हाफ में दुद्धी के शुभम ने 5 वे मिनट में एक गोल कर के अपने टीम को एक अंक प्राप्त कराया। दोनो टीमों के बीच कसाकसी का मैच हुआ ।जिसमे अंत तक कोई गोल नही हुआ।दुद्धी ए के टीम ने 1_0 से यह मैच जीत लिया। वही दूसरा मैच महुली बी व दुद्धी बी के बीच खेला गया जिसमे पहले हाफ में महुली बी के त्रिपुरारी सिंह ने 12 वे मिनट में एक गोल किया।वही दोनो टीम अंतिम दम तक गोल करने का प्रयास करते रहे लेकिन कोई गोल नही कर सके।और यह मैच महुली बी ने 1_0 से अपने नाम कर लिया और अगले चक्र में प्रवेश किया। दोनो मैचों में गोल करने वाले खिलाड़ियों को मैना द मैच का पुरस्कार दिया गया।इस लीग फुटबाल प्रतियोगिता में रेफरी/निर्णायक कमलेश विश्वकर्मा ने किया।इस मौके पर वीरेंद्र कन्नौजिया,पंकज गोस्वामी,राजनाथ गोस्वामी,राजकपूर कन्नौजिया,मुकेश कुमार, डबलू, विजेंदर कुमार साहित गांव के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

329
3393 views

Comment