logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

माचागोरा जल महोत्सव में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब



छिंदवाड़ा में माचागोरा डेम न सिर्फ सिंचाई के लिए लाभदायक है बल्कि पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है, यहां आयोजित जल महोत्सव बहुत ही बेमिसाल है, जिसे हर वर्ष आयोजित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छिंदवाड़ा में पर्यटन को विकसित करने के लिए विशेष कार्य कर रहें हैं, जिले के लिये यह बहुत गर्व की बात है। छिंदवाड़ा के युवा और जनता इस महोत्सव का आनंद जरूर उठाएं। यह विचार छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के सांसद विवेक बंटी साहू ने माचागोरा जल महोत्सव में व्यक्त किए। जल महोत्सव जिला प्रशासन और मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सयुंक्त प्रयासों से आयोजित हो रहा है। रविवार को जल क्षेत्र में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा था। इस अवसर पर चौरई एसडीएम प्रभात मिश्रा, सीईओ तरुण राहंगडाले, तहसीलदार प्रीति पटेल सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

153
8618 views

Comment