logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरायकेला-खरसावां : पानी टंकी की हुई सफाई, कल से आदित्यपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में होगी जलापूर्ति

पूर्वी सिंह भूमि । सरायकेला-खरसावां  इलाके में पानी टंकी की हुई सफाई, कल से आदित्यपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में होगी जलापूर्ति।
सरायकेला-खरसावां : जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पानी की टंकी के साफ- सफाई का काम सोमवार सुबह से ही युध्द स्तर पर जारी है। वैसे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से 35 मजदूरों को इस काम पर लगाया गया है। वहीं जिंदल के इंजीनियर और विशेषज्ञ सफाई अभियान में विभाग को पूरा सहयोग कर रहे हैं।
आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पानी टंकी में एक शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। शव पूरी तरह से सड़ चुकी थी, जिसे शनिवार को एनडीआरएफ के सहयोग से निकाला जा सका था।
शव की शिनाख्त एनआईटी के छात्र राजा कुमार के रूप में हुई थी। गौरतलब है कि यहां पानी की दो टंकियां हैं, जिसकी क्षमता 62 लाख लीटर है, और इससे इंडस्ट्रियल एरिया सहित आदित्यपुर और जमशेदपुर के आवासीय क्षेत्र में जलापूर्ति होती है। उधर टंकी में शव मिलने के बाद लाखों लोगों को दूषित पानी की पहुंचने से महामारी की आशंका को देखते हुए विभाग द्वारा दोनों टंकियों को खाली कराते हुए लगभग 60 लाख लीटर पानी बर्बाद करना पड़ा।

सोमवार को दोनों टंकियों के सफाई का काम समाप्त होने के बाद फिर से पानी भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।विभाग ने दावा किया है कि मंगलवार से आम लोगों के लिए शुद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। वैसे इस घटना के बाद आम लोगों में जलापूर्ति को लेकर कई शंकाएं घर कर चुकी हैं, जिसे आसानी से निकलना संभव नहीं है। वहीं जल मीनार और पानी टंकियों के रखरखाव को लेकर विभाग की कार्यशैली कटघरे पर खड़ी हो गई है। वैसे इस संबंध में विभागीय अधिकारियों ने कुछ भी बताने से मना कर दिया है।

262
14972 views
5 shares

Comment