logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी, भीमताल हुए बस हादसे में जख्मी हुए लोगों का STH जाकर जाना हाल...

*रिपोर्टर,मोहम्मद ज़ाकिर अंसारी, हल्द्वानी, नैनीताल*

*हल्द्वानी पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सुशीला तिवारी पहुंचकर घायलों का जाना हाल*

*हर पीड़ित परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ी है सरकार: मुख्यमंत्री*

*घायलों का समुचित इलाज करने के मुख्यमंत्री ने प्राथमिकता के आधार पर दिए निर्देश*

*सड़क हादसों को रोकने के लिए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश*

*पर्वतीय रूटों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के मुख्यमंत्री के निर्देश*

हल्द्वानी 26 दिसम्बर,को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में गुरुवार को एक दिवसीय कार्यक्रम में हल्द्वानी पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने डा सुशीला तिवारी अस्पताल में भीमताल में एक दिन पूर्व हुए बस दुर्घटना में घायलों से मुलाकात की। इस दौरान अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। साथ ही कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को सड़क हादसों को रोकने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
बृहस्पतिवार को अपने प्रस्तावित कार्यक्रम में हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने बुधवार को भीमताल में बस दुर्घटना में घायलों से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने कहा कि घायलों को और हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात की साथ ही उन्होंने गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता अनुसार हायर सेंटर रेफर करने के भी निर्देश दिए। बता दें बस हादसे में 5 लोगों की मौत और गंभीर रुप से दो घायलों को एम्स ऋषिकेश हेली एम्बुलेंस के जरिए शिफ्ट किया गया।जबकि अन्य घायलों का इलाज एसटीएच में किया जा रहा है। कहा कि बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा ₹5 लाख जबकि सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपए दिए जाएंगे। साथ ही गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को ₹15- ₹25 हजार दिए जाएंगे।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसे सड़क हादसों को रोकने के लिए अन्य राज्यों से आ रही गाड़ियों के लाइसेंस की जांच और अन्य दस्तावेज की जांच संघन चेंकिंग अभियान चलाया जाएगा। साथ ही यातायात को नियंत्रण करने के लिए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को जिम्मेदारी दी गई।जो सभी संबंधित विभागों से समन्वय कर नियंत्रित करेंगे।

135
1252 views

Comment