logo

वाजपेयी के नीतिगत फैसले भारत की तरक्की और बदलाव के आधार - सोलंकी* *भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंति सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई* *नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष का किया सम्मान* *पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया*

भारत रत्न से विभूषित पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व और विचार आज भी देश प्रेम से अभीभूत होकर देश को विकसित गतिशील और विश्व गुरु की ओर अग्रेषित करने वाले हैं। वाजपेयी जी के नीतिगत फैसले ही आज भारत की तरक्की के आधार है। आज वाजपेई जी को भारत के बदलाव के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। यह वक्तव्य पूर्व जनपद सदस्य नीलम जितेन्द्रसिंह सोलंकी एडवोकेट ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वी जन्म जयंति के अन्तर्गत सुशासन दिवस के अवसर पर कहे।
भारत रत्न से विभूषित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जन्म जयंति सुशासन दिवस के रूप में बरखेड़ा कलां सरपंच एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष शांतिलाल पाटिदार की अध्यक्षता में मनाई गई। नव निर्वाचित आलोट मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया और जोगणिया माता मंडल अध्यक्ष हरिसिंह गुर्जर का भव्य स्वागत सम्मान भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सोलंकी कृषि फार्म आलोट पर किया गया। सुशासन दिवस के इस पावन अवसर पर जोगनणिया माता किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पर्वत सिंह जी गुर्जर, जोगणिया माता मंडल महामंत्री प्रद्युम्न वालियान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सोलंकी, मंडल महामंत्री कैलाश सांकला, उपाध्यक्ष मोहक मेहता, उपाध्यक्ष अनिल बैरागी, युवा मोर्चा महामंत्री भूपेंद्र सिंह खजुरी देवड़ा का समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भी भावभीना अभिनंदन किया गया।
वरिष्ठ कार्यकर्ता रतनलाल हाडा, सत्यनारायण प्रजापति, नारायणलाल चौधरी, मनोज राठौर, घनश्याम परमार, बने सिह, धारा सिह, श्याम सिह, बाबूलाल, विजय, महावीर हाडा, कैलाश चौधरी, शंकरलाल चन्द्रवंशी, मिश्रीलाल, ईश्वर सिह, दाणु सिह आदि सैकडो कार्यकर्तागण की उपस्थिति मे भाजपा के पितृपुरूष का जन्मोत्सव सुशासन दिवस के रूप मे मनाकर समस्त कार्यकर्ताओ को कदमताल मिलाकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान के साथ जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, लोकप्रिय सान्सद अनिल फिरोजिया और जनप्रिय विधायक में पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया गया। संचालन युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पुष्पराज सिह सोलंकी और अन्त मे आभार मोहक मेहता ने माना।

7
65 views