logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फर्जी पासपोर्ट तैयार करवाने की घटना में संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशकर लिया पुलिस रिमाण्ड पर



जिले की STF पुलिस टीम नें फर्जी पासपोर्ट तैयार करवाने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी अंकित पुत्र सुनील निवासी कथूरा जिला सोनीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए बतलाया की दिनांक 14 दिंसबर 2024 को थाना बरोदा में आरोपी उपरोक्त के खिलाफ दिल्ली निवासी एक व्यक्ति के नाम पर फर्जी पासपोर्ट तैयार करवाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं व पासपोर्ट अधिनियम के अंतर्गत थाना बरोदा में अभियोग दर्ज किया गया था।

जिले की STF अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक राजेश नें अपनी टीम के साथ आरोपी की खोजबीन करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी अंकित पुत्र सुनील निवासी कथूरा जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार चार दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

आरोपी के खिलाफ दर्ज अन्य मुकदमें-

1. मु.न. 246 दिनांक 19.12.19 धारा 302,304 भा.द.स. 25 आर्मस एक्ट थाना सैक्टर 11 चण्डीगढ।

2. मु.न. 6 दिनांक 08.01.2022 धारा 148, 149, 323, 285, 506 भा.द.स. 25 आर्मस एक्ट थाना लाखनमाजरा रोहतक

3. मु.न. 92 दिनांक 18.02.2022 धारा 307, 506, 34 भा.द.स. 25 आर्मस एक्ट थाना इसराना, जिला पानीपत

4. मु.न. 262 दिनांक 12.10.2023 धारा 186, 353, 357 भा.द.स. 25 आर्मस एक्ट थाना स्पैशल सैल दिल्ली।

145
8635 views

Comment