logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Samastipur : समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय में सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को किया गया सम्मानित.

समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में दिसंबर माह में सेवानिवृत्त हुए रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मंडल कार्यालय के ‘मंथन सभागार’ में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक कुमार झा की अध्यक्षता में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त हुए दो अधिकारियों सहित 36 रेल कर्मचारियों का स्वागत किया गया और उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक कुमार झा ने सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया और उनके स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन भविष्य में भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। इस दौरान सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों के अंतिम भुगतान का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पेंशन भुगतान अगले माह से प्रारंभ कर दिया जाएगा। साथ ही, सभी कर्मचारियों को उनकी सेवा पुस्तिका की छायाप्रति भी प्रदान की गई। इनके समापक भुगतान की राशि को लेखा विभाग द्वारा नेफ्ट और आरटीजीएस के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जा रहा है।

इस सम्मान समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक कुमार झा, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन और एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

138
7456 views

Comment