logo

सादात : भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने के बाद हर्ष का माहौल

सादात। भाजपा ने सैदपुर विधानसभा के सादात दक्षिणी मंडल का अध्यक्ष दिलीप पांडेय को नियुक्त किया है। चुने जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। उन्होंने देवापार कलवारी गांव निवासी दिलीप पांडेय को बधाई दी है। दिलीप पार्टी में सक्रिय सदस्य के रूप में लम्बे समय से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो इस महत्वपूर्ण दायित्व और कर्तव्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी निभाएंगे। इस मौके पर सादात दक्षिण मण्डल उपाध्यक्ष कृष्णा मोदनवाल लाल परिखा पटवा अरुण राजभर सुभाष प्रधान अरुण मोदनवाल सुमित गुप्ता अरमान खैरी लालपरीखा पटवा, अरूण पांडेय, पिन्टू पटवा, पंचदेव गोड़, मोती विश्वकर्मा, राजीव सिंह आदि रहे।

121
7960 views