logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ठिठुरते लोगों को कंबल की आस, प्रशासन से दरकार

कायमगंज में ठंड से परेशान लोग कंबल पाने के लिए प्रशासन की ओर देख रहे हैं। लोग तहसील में रोज पहुंच रहे हैं, लेकिन कई घंटों की प्रतीक्षा के बाद भी कंबल नहीं मिल पा रहा है। प्रशासन ने वितरण शुरू कर दिया...

कायमगंज,संवाददाता ठिठुरते लोगो को कंबल की आस है। जरूरतमंदों को प्रशासन से दरकार है। रोज ही लोग तहसील में कंबल पाने के लिए पहुंच रहे है। नए साल में बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुर उठे। हाल यह हुआ कि दिन में बाजार में सन्नाटा छा गया। जो मुख्य बाजार बजरिया, श्यामागेट, गल्ला मंडी, लोहाई बाजार, तहसील रोड ग्राहकों से भरा रहता था। वहां भीड़ कम देखी गई। सर्दी को लेकर प्रशासन अलर्ट हुआ है लेकिन ऐसे काफी जरूरतमंद लोग है जिन्हे गर्म कपड़े व कंबलांे की आस है। हालांकि प्रशासन ऐसे जरूरतमंद लोगो को कंबल वितरित भी कर रहा है। लेकिन तहसील में रोज ही देखा जा रहा है दर्जनों लोग कंबल पाने की आस में आ रहे है। किसी को कंबल मिल जाता है तो िकसी को कई घंटे बैठने के बाद वापस लौटना पड़ता है। गुरुवार को भी ईट भट्टा पर कार्य करने वाली महिलाएं व उनके बच्चे कंबल की आस में पहुंचे। काफी देर इंतजार के बाद वह वापस लौट गए। हर रोज तहसील में कंबल लेने के लिए लोग चक्कर लगा रहे है।

183
3067 views

Comment