logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रागिनी रुकवाल बनी भाजपा जिला पालमपुर की अध्यक्ष। आज भाजपा जिला कार्यालय पालमपुर में भाजपा के नए जिला अध्यक्ष क

रागिनी रुकवाल बनी भाजपा जिला पालमपुर की अध्यक्ष। आज भाजपा जिला कार्यालय पालमपुर में भाजपा के नए जिला अध्यक्ष का चुनाव हुआ जिसमें चुनाव अधिकारी के तौर पर राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे । डॉक्टर सिकंदर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी में जो आखिरी पंक्ति में बैठा हुआ कार्यकर्ता है उसे भी ऊंचा दायित्व मिल सकता है महिला सशक्तिकरण की बात उन्होंने पूरे जोर-शोर से रखी , और पालमपुर जिला महिला मोर्चा की पूर्व में रही अध्यक्ष रागनी रूकवाल का नाम उन्होंने घोषित किया उन्होंने बताया कि यह रायशुमारी संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद जो नाम सर्वसम्मति से आगे आया उसको आज पालमपुर जिला की कमान मिली है। इस बैठक के दौरान पूर्व में रहे जिला अध्यक्ष हरि दत्त शर्मा ने अपने कार्यकाल की अनुभव एवं पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया , कुछ क्षण के लिए वह भावुक भी हुए उन्होंने विश्वास जताया कि जो जिला पालमपुर जिस गति से आगे बढ़ रहा है उम्मीद है की नई जिलाध्यक्ष भी उस कार्य को और तीव्र गति देते हुए आगे बढ़ाएंगे इस अवसर पर सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने भी अपने उद्बोधन में यह बात रखी की रागनी रूकवाल जिन्हें आज भाजपा जिला पालमपुर की कमान अध्यक्ष के तौर पर मिली है उनको वह पिछले 20 वर्षों से संगठन के विभिन्न कार्यों में विभिन्न पदों पर देखते चले आ रहे हैं व उम्मीद है कि वह अपने दायित्व को ठीक तरह से निभाएंगी,इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष ने कहा की जो विश्वास पार्टी ने उन पर जताया हैं वह उसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी । रागिनी रूकवाल इससे पहले दो बार जिला महिला मोर्चा अध्यक्षता दो बार प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल के विभिन्न पदों पर रह चुकी हैं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने खुशी जताते हुए कहा कि पालमपुर जिला के लिए बहुत गर्व की बात है कि किसी महिला को यह दायित्व दिया गया है उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी ही है जो महिलाओं के प्रति उनके अधिकारों के प्रति सजग है और यह गर्व की बात है कि पालमपुर को पहली महिला जिला अध्यक्ष मिली है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, पूर्व विधायक मुलख राज प्रेमी एवं रविंदर रवि धीमान पूर्व में रहे जिला अध्यक्ष विनय शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तनु भारती , जिला महामंत्री अभिमन्यु भट्ट एवं राजेश रानू प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के सहसंयोजक अरविंद शर्मा जिला प्रवक्ता संजय सोनी जिला मीडिया प्रभारी संजय वालिया ,अजय कबीर, गोकुल ठाकुर अनुराधा शर्मा, अमिता राणा, वंदना ठाकुर एवं मंडलों के अध्यक्ष , महामंत्री, मोर्चों के अध्यक्ष एवं संयोजक मौजूद रहे ।

132
414 views

Comment