logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाकाली संगठन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन :

महाकाली संगठन के तत्वाधान में प्रात : स्मरणीय ब्रम्हलीन तांत्रिकाचार्य स्व. श्री चंद्रिका गुरुजी के प्राकट्य दिवस के अवसर पर 4 जनवरी 2025 शनिवार के दिन दक्षिणेश्वर महाकाली आश्रम जांजगीर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी रक्त दाताओं को हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चंद्रिका गुरुजी अपने निजी जीवन की परवाह किए बिना जीवनपर्यंत परोपकार की भावना के साथ सदैव जनसेवा में अग्रसर रहे। इन्हीं प्रेरणाओं के साथ गुरुजी के सुपुत्र एवं महाकाली संगठन के संरक्षक श्री सनत गुरुजी, स्वामी सुरेंद्र नाथ जी के मार्गदर्शन में शिविर का सफल आयोजन हमारे महाकाली संगठन के संस्थापक एवं संगठन प्रमुख डॉ. सार्थक राठौर जी का संघर्ष एवं दृढ़ नेतृत्व और संगठन के प्रति सकारात्मक उत्तरदायित्व का परिणाम है की कार्यक्रम सफल रहा। जहां दूरदर्शी सोच रखने वाले शांत स्वभाव के घनी प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पुरी गोस्वामी,कोषाध्यक देवेंद्र देवांगन जी, संगठन में योजना बनाने एवं क्रियान्वित करने वाले प्रदेश प्रमुख सोशल मीडिया प्रथम राठौर जी, ऊर्जा से ओत प्रोत प्रदेश महामंत्री सीमांक राठौर जी,अनुभवी और सब को लेकर चलने वाले ओजस्वी जिलाध्यक्ष लेखराम देवांगन जी , उपाध्यक्ष श्री युगल केडिया जी, हमारे तीनों दमदार जिलामंत्री सिद्धार्थ राठौर जी, पारस राठौर जी,संकल्प राठौर जी, जिला प्रमुख सोशल मीडिया अनुपम नामदेव जी, सक्रिय सदस्यगण जो संगठन के लिए तत्पर निस्वार्थ भाव से कम करने वाले प्रवीण राठौर जी ,प्रतीक राठौर जी,श्री राम राठौर जी,नितेश राठौर जी , निखिल यादव जी, राहुल राठौर जी, नितेश ,प्रांशु और भी सभी सदस्यों ने मिलकर सेवा भाव के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।
जिसमें अतिथि के रूप में विधायक श्री व्यास कश्यप जी, जिले के यातायात प्रभारी प्रदीप जोशी जी ( रक्षित निरीक्षक ),जिला हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. आलोक मंगलम (MBBS MD), न.प. अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, कोर्स स्क्वायर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर शक्ति साहू जी, श्री संतोष गुप्ता जी, श्री रमेश पैगवार जी, श्री शत्रुघ्न दास महंत जी, भाजपा नेत्री दमदार वक्ता मंजूषा पाटले जी, परमेश्वर राठौर जी, रामविलास राठौर जी, प्रिंस शर्मा जी,राजू शर्मा जी ,दिनेश चंद्र जी, लोकेश राठौर जी उपस्थित रहे । रक्त दाताओं में गुरुजी के सुपुत्र श्री अवधेश राठौर जी (व्याख्याता),अखिलेश राठौर जी (डायरेक्टर महाकाली एम्पायर), श्री प्रदीप राठौर जी (अधिवक्ता), डॉ.पारुल राठौर जी, योगिता राठौर जी, शर्मिष्ठा, आराध्य, नीलकमल राय जी, अंकित गर्ग,किशन वर्मा ( हल्क जिम डायरेक्टर)सहित सभी 90 लोग सभी का नाम नहीं लिखा जा सकता जिन्होंने स्वयं से रक्तदान करने का निर्णय किया उनका बहुत बहुत आभार।
ब्लड बैंक टीम से समाज सेवी श्री पवन यादव जी, संगठन के सक्रिय सदस्य श्री प्रदीप साहू जी और मुख्य प्रबंधक सुनील गर्ग जी का कार्य सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में महाकाली संगठन के संरक्षक दक्षिणेश्वर मां काली आश्रम के प्रमुख श्रद्धेय श्री सनत गुरुजी एवं संरक्षक श्रद्धेय स्वामी सुरेंद्र नाथ जी ने सभी अतिथियों एवं रक्त दाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

148
24118 views

Comment