logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Raebareli police

बोलेरो की टक्कर से तीन घायल, तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती


मौके पर मौजूद लोगो ने की पुलिस की सराहना, दिया गुरुबक्शगंज पुलिस को धन्यवाद


खींरो रायबरेली आम तौर पर लोगो के दिमाक मे पुलिस की छवि निष्ठुर दबंग व अक्खड़ स्वभाव की मानी जाती है लेकिन इसके विपरीत आज आम जनमानस को पुलिस का एक अलग ही चेहरा देखने को मिला जहाँ थाना गुरुबक्शगंज क्षेत्र के भीतरगांव मे श्री आनंदी इंटर कॉलेज के पास बोलेरो ने एक मोटर साईकिल को जोरदार टक्कर मार दी बोलेरो की टक्कर से बेहटा सातनपुर थाना खींरो निवासी रामकेश पुत्र लल्लू उम्र 29 वर्ष आंचल उम्र 22 वर्ष मोनी पत्नी रामकेश उम्र 24 वर्ष सडक पर गिर पड़े जिसमे मोनी व आंचल गंभीर रूप से घायल हो गयी उसी समय भीतर गांव से ही बैंक ड्यूटी से वापस लौट रहे थाना गुरुबक्शगंज के दरोगा अनिल दीवान राजू सिंह कानेस्टबल शैलेन्द्र ने विशेष तत्परता दिखाते हुए बोलेरो चालक धर्मेंद्र निवासी ग्राम ककरारी गुलारिहा को पकड़ लिया और थाने की सरकारी गाड़ी से घायलों को तुरंत हॉस्पिटल पहुँचाया दरोगा अनिल,दीवान राजू सिंह व सिपाही सैलेन्द्र की इस मानवीयता व कार्य के प्रति समर्पण को घटना स्थल पर लोगो ने खूब सराहा

166
4650 views

Comment