logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर हिमालया हॉस्पिटल में चित्र पर माल्यार्पण कर वंटीलेटर का शुभाराम्भ किये गया।

स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में हिमालया हॉस्पिटल बखरी शाखा में निदेशक डॉ अशित सिंह, डॉ बौए लाल, डॉ मनीष कुमार, विनोद शर्मा एवं मनीष कुमार प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, गढ़पुराके द्वारा संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया।
इस अवसर पर बखरी के हिमालया हॉस्पिटल में वेंटिलेटर की सुविधा का शुभारंभ किया गया है, इस विषय में जानकारी देते हुए डॉक्टर आशित ने बताया कि यहां दो वेंटिलेटर अधिस्थापित किया गया है जिसमें 1 दिन के बच्चे से लेकर के 100 वर्ष तक के बुजुर्ग को इमरजेंसी में ऑक्सीजन देने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिसे लोगों की जान बचाने में काफी सहायता मिलेगी।
अस्पताल प्रबंधक नीरज कुमार ने बताया कि ठंड के समय में लोगों में हार्ट की बीमारी बढ़ रही है, इसे ध्यान में रखते हुए हिमालया हॉस्पिटल में एक माह तक ECG की सुविधा निशुल्क दी जा रही है।
जयंती कार्यक्रम में डॉ मनीष कुमार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में दिए गए अपने ऐतिहासिक भाषण से भारतीय संस्कृति और सभ्यता को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया।
सुमन कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में स्वामी विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही भारत अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है।
मौक़े पर पंकज कुमार, डॉक्टर आलोक कुमार, एवं अस्पताल के अन्य सभी चिकित्सक एवं कर्मी उपस्थित रहे।

124
9782 views

Comment