logo

धर्म-समाज गया आएंगे शांतिकुंज हरिद्वार के देव संस्कृति महाविद्यालय के कुलपति 20 वर्षों के बाद मार्च में होंगे 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

बिहार के गया जिले(शहर) के गांधी मैदान में 20 वर्षों के बाद मार्च 2025 में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। महायज्ञ में मुख्य यज्ञकर्ता के रुप में शांतिकुंज हरिद्वार के देव संस्कृति महाविद्यालय के कुलपति डॉ. चिन्मय पांडे अपने 11 टोली सदस्यों के साथ शामिल होंगे। महायज्ञ के लेकर प्रवचन का कार्य इन्हीं के नेतृत्व में होगा।

ये बातें रविवार को शहर के रामसागर रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में प्रेस वार्ता के दौरान व्यवस्थापक संजय शर्मा ने कहीं। उन्होंने बताया महायज्ञ की शुरुआत छह मार्च को कलश यात्रा के साथ होगी। इस दिन जिले के कई प्रखंडों से करीब 24 सौ कलश यात्रा निकलेगी, जो शहर के

प्रेस वार्ता में शामिल गायत्री शक्तिपीठ की महिलाएं व अन्य।

सिंगय स्थान पहुंचेगी।

यहां कलश में जलभरी के बाद गाजे-बाजे के साथ एक शोभा यात्रा निकलेगी, जो विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल गांधी मैदान पहुंचेगी, जहां पर कलश को विधिवत तरीके से स्थापित किया जाएगा, साथ ही

प्रवचन भी होगा। उन्होंने बताया कि डॉ. चिन्मय पाण्डेय विभिन्न सामाजिक समस्याओं पर प्रवचन देंगे साथ ही इसके निदान के उपाय भी बताएगें। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ वर्ष 2004 में आयोजित किया गया था।

0
6009 views