logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाजियाबाद के वसुंधरा में दर्दनाक हादसा नाला निर्माण कार्य के चलते मकान की दीवार गिरने से 3 मजदूर घायल बचाव कार्य जारी

अमित कुमार उपाध्याय संवाददाता, साहिबाबाद।Sahibabad house wall collapsed: वसुंधरा सेक्टर 12 में सोमवार को नाला निर्माण कार्य के चलते मकान की दीवार गेट समेत गिर गई। इससे तीन कामगार दीवार के नीचे दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर लोगों में चीख पुकार व भगदड़ मच गई।

स्थानीय लोगों ने उन्हें निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर अग्निशमन कर्मी व पुलिस ने मौके पर पहुंंची। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण में लापरवाही बरती जा रही थी।



स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते कई माह से सेक्टर में निर्माण का कार्य किया जा रहा है। गली में पांच से छह दिन पूर्व नाला निर्माण के लिए खुदाई कार्य शुरू किया था। दिन में कार्य करने के बाद कामगार चले गए थे। इसके बाद शाम में फिर से छह कामगार कार्य करने के लिए पहुंचे।

इनमें से तीन कामगार करीब 6:00 बजे नाले का बेस व दीवार निर्माण के लिए अंदर घुसकर सरिया बांधने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान अचानक से मकान नंबर 899 की करीब सात फीट ऊंची दीवार गिर गई। इसमें मूलरूप से बिहार के अररिया निवासी कामगार ताजुद्दीन, मुसब्बीर व तस्वीर दब गए।
फायर बिग्रेड टीम को सवा 6 बजे दीवार गिरने की मिली सूचना
स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने दौड़कर उन्हें बाहर निकाला और वसुंधरा सेक्टर 10 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एक कामगार की स्थिति सामान्य थी तो वह घर चला गया। बाकी दो अभी अस्पताल में भर्ती हैं।

कामगार ताजुद्दीन को कमर में चोट आई है और नाक से खून बह रहा है। वहीं, कामगार मुसब्बीर को छाती में चोट आई है। डॉक्टरों ने बताया कि उपचार चल रहा है। सभी की स्थिति सामान्य है। अग्निशमन विभाग को 6:15 पर दीवार गिरकर कामगार दबने की सूचना मिली।
इस पर इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्त व मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल टीम के साथ डिजास्टर वैन लेकर मौके पर पहुंचे। कर्मियों ने नाले में घुसकर कटर से गेट की ग्रिल को काटा। और दीवार को तोड़कर हटाने लगे।



इसके बाद बुलडोजर को बुलाकर दीवार को हटाकर देखा गया, जिसमें कोई और कामगार दवा हुआ नहीं मिला। वहीं, लोगों ने बताया कि कामगारों ने कोई सुरक्षा उपकरण नहीं पहना हुआ था।

मकान मालिक ने लगाया डेढ़ लाख रुपये मांगने का आरोप
दीवार गिरने में ठेकेदार की लापरवाही भी सामने आ रही है। मकान मालिक सुधीर मल्होत्रा का कहना है कि सड़क से जगह छोड़कर दीवार बनाई गई थी। इसके बाद भी बिल्कुल दीवार की जड़ में खुदाई की जा रही थी। जब ऐसा करने से मना किया तो कंपनी का ठेकेदार दिलशाद 1.50 लाख की मार करने लगा।

इसकी शिकायत अवर अभियंता से की तो उन्होंने दीवार के पास खुदाई करे से मना कर दिया था। इसके बाद सोमवार को आकर खुदाई कर दी। खुदाई दीवार के आधार से नीचे तक कर दी गई। इस कारण दीवार गिरी है।



कामगारों के फंसने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो नाला खुदाई का कार्य किया जा रहा था। नाले की खुदाई करते समय दीवार गिर गई थी। इसमें मजदूर दब गए थे। लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। कोई जनहानि नहीं हुई है।

राहुल पाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

110
3198 views

Comment