logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*सनातन बोर्ड के गठन को झटका;* *प्रयागराज महाकुंभ में धर्म संसद आज,* *13 अखाड़ों ने किया बॉय

*सनातन बोर्ड के गठन को झटका;*
*प्रयागराज महाकुंभ में धर्म संसद आज,*
*13 अखाड़ों ने किया बॉयकॉट*
*प्रयागराज :* सनातन बोर्ड के गठन को बड़ा झटका लगा है. अखाड़ा परिषद ने प्रयागराज महाकुंभ में आज बुलाई गई धर्म संसद में शामिल होने से इंकार कर दिया है. कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर के नेतृत्व में आज मेला क्षेत्र में सनातन धर्म संसद का आयोजन होने जा रहा है. सेक्टर 17 के शांति सेवा शिविर में यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से होना है. इसमें सनातन बोर्ड के गठन को लेकर संत आवाज बुलंद करेंगे. इस कार्यक्रम के शुरू होने से पहले ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने इससे किनारा कर लिया है.
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने धर्म संसद में शामिल होने से इंकार कर दिया है. उनका कहना है कि धर्म संसद में शामिल होने और सनातन बोर्ड के गठन के मुद्दे पर सभी अखाड़ों के प्रमुख संतों ने अपनी रजामंदी नहीं दी है. यही कारण है कि पहले से तय होने के बावजूद अब अखाड़ा परिषद धर्म संसद में शामिल नहीं होगा.
धर्म संसद शुरू होने के ठीक एक दिन पहले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने अपने फैसले से सबको चौंका दिया. देवकी नंदन के साथ मिलकर धर्म संसद के जरिए सनातन बोर्ड के गठन की रूपरेखा तैयार करने और लागू कराने के लिए कार्य करने का ऐलान किया गया था. इसके बाद अचानक से महंत रवींद्र पुरी ने अपना फैसला बदल दिया.
उनका कहना है कि महाकुंभ में काफी भीड़ उमड़ रही है. सभी अखाड़ों के प्रमुख संतों ने धर्म संसद में सनातन बोर्ड के गठन के मसले पर चर्चा करने और उसके गठन पर सहमति नहीं प्रदान की है. 13 अखाड़ों के प्रमुख संतों ने सहमति नहीं दी. इससे धर्म संसद में शामिल न होने का फैसला किया गया है.

129
518 views

Comment