logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत के महराजगंज आनंदनगर की कार्यकर्ता नगर मंत्री रागिनी यादव जी ने सेठ आनंद जयपुरिया इंटर कॉलेज के अध्यापकों पर कसा तंज।

जहां विद्यालय को एक तरफ शिक्षा का मंदिर माना जाता, जहां से पढ़ लिख कर लोग आसमान को छू रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ अध्यापक शिक्षा को मजाक समझ बच्चों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के फरेंदा स्थित सेठ आनंद जयपुरिया इंटर कॉलेज का। जहां अध्यापक विद्यालय के नियम के विपरीत कार्य कर रहे हैं। जिसके सम्बन्ध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत के महराजगंज आनंदनगर की कार्यकर्ता नगर मंत्री रागिनी यादव ने बताया कि सेठ आनंद जयपुरिया इंटर कालेज के अध्यापक न तो समय से विद्यालय पर आते हैं और न ही समय से किसी कक्षा में जाते हैं। यहां के अध्यापक प्रैक्टिकल के नाम पर पैसे वसूलते हैं और किसी भुगतान रुपए का रसीद भी नहीं देते हैं। इसी क्रम में रागिनी यादव एवं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को जिलाधिकारी दफ्तर पहुंच मामले को संज्ञान में दिया गया।

160
1109 views

Comment