logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रसिद्ध भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी ने जैपुरिया स्कूल का किया लोकार्पण


रसड़ा (बलिया) । अच्छे स्कूलों का खुलना हजारों बच्चों के भविष्य को संवारने व उन्हें संस्कारित करने का कार्य करते हैं। रसड़ा के कोटवारी मार्ग पर स्थित सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल का गुरुवार को फीता काटकर व शिलापट का लोकार्पण करने के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए सुप्रसिद्ध भोजपुरी फिल्म स्टार एवं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने उक्त उद्गार व्यक्त किए।

मंच पर आसीन आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के अध्यक्ष मोती रानी सोनी व प्रतिनिधि वशिष्ठ नारायण सोनी ने उन्हें अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मनोज तिवारी ने कहा कि बच्चों को अनुशासित व संस्कारवान बनाने की जरूरत है। स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मष्तिष्क की संकलपना को साकार करने केल लिए उनकें मानस में श्रम के प्रति समादर की भावना विकसित करनी होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने नई शिक्षा नीति को लाकर शिक्षा का एक नई दिशा देने का कार्य किया है। समारोह में जैपुरिया स्कूल समूह के निदेशक कनक गुप्ता, अमिताभ मोहन, निदेशक श्रीमती इन्दिरा सिंह व अखिलेश सिंह ने भी मुख्य अतिथि का माल्यर्पण कर अभिवादन किया।

प्रधानाचार्य रंजीत सिंह ने संचालन करते समय विद्यालय के ग्रामीण क्षेत्र में जैपुरिया स्कूल की स्थापना को सराहनीय कदम बताया। इस मौके पर पदाधिकारी अनिल सिंह, रजत सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

251
25837 views

Comment