logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष कासगंज श्री नरेश कुमार मौर्य का सैकड़ो स्थानीय लोगो नें फूल-माला पहनाकर किया भव्य रूप से स्वागत

जनपद कासगंज में आज दिनांक 01 फरवरी 2025 दिन शनिवार समय दोपहर 12:00 बजे स्थान भगवंतपुर पुल तिराहे पर जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल कासगंज शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में सभी रालोद कार्यकर्ता एकत्रित हुए! उसके बाद सभी कार्यकर्ता एवं नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष कासगंज नरेश कुमार मौर्य ,युवा जिला महासचिव कासगंज मोहनलाल मौर्य स्थान ग्राम गढी पचंगाॅई अंबेडकर पार्क पहुँचकर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया! जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल कासगंज शमीम अहमद अल्वी,जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल एटा मनोज कुमार यादव नें संयुक्त रूप से रालोद कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय लोकदल युवा जिला कैम्प कार्यालय गढी पचंगाॅई,पेट्रोल पम्प निकट कासगंज का फीता काटकर विधिवत रूप से उद्घाटन किया! जिलाध्यक्ष रालोद कासगंज शमीम अहमद अल्वी,जिलाध्यक्ष रालोद एटा मनोज कुमार यादव,जिला उपाध्यक्ष कासगंज किशोरीलाल मौर्य,पप्पू प्रधान धवा ,युवा जिलाध्यक्ष रालोद एटा मोहसिन कुरैशी नें संयुक्त रूप से नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष नरेश कुमार मौर्य,युवा जिला महासचिव कासगंज मोहन लाल मौर्य का फूल-माला पहनाकर भव्य रूप से स्वागत किया! तत्पश्चात नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल नरेश कुमार मौर्य नें सभी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल/केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) भारत सरकार मा0 चौधरी जयंत सिंह जी तथा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल (उ.प्र)/ पूर्व एम0एल0सी आदरणीय रामाशीष राय जी एवं आदरणीय रविंद्र सिंह पटेल जी युवा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल (उ.प्र) नें जो मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है! मैं उस जिम्मेदारी का निर्वाहन पूरी निष्ठा और लग्न के साथ करुंगा! और पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा! साथ ही नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष रालोद कासगंज नरेश कुमार मौर्य,युवा जिला महासचिव कासगंज मोहनलाल मौर्य नें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए शीर्ष नेंतृत्व का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया! कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल कासगंज शमीम अहमद अल्वी की रही!कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल एटा मनोज कुमार यादव ने किया! कार्यक्रम समाप्ति एवं कार्यक्रम में आए सभी कार्यकर्ताओ का धन्यवाद ज्ञापित युवा जिलाध्यक्ष कासगंज नरेश कुमार मौर्य ने किया! वही कार्यक्रम मैं प्रमुख रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष कासगंज किशोरीलाल मौर्य,पप्पू प्रधान धवा,देशराज मौर्य, जिला प्रभारी कासगंज अतीक खांन,युवा जिलाध्यक्ष एटा मोहसिन कुरैशी , सुवालीन कुरैशी,फैजान कुरैशी,शाहरुख खांन,अदनान खांन,सिजुद खांन,आशू खांन,निवेद सलमानी,निवेद कुरैशी,अरवाज कुरैशी, सौवेंद्र सिंह यादव, मुनेंद्र सिंह,प्रदीप कुमार,राजपाल मौर्य,मान सिंह, धर्म सिंह, श्यावीर सिंह, रूम सिंह, राहुल कुमार, संजीव कुमार, भूप सिह, लोकपाल, नेकसे लाल, अजय कुमार, रोहतास कुमार, रामवीर सिंह,प्रेम नारायण मौर्य,मुन्नालाल लोधी,महाराज सिंह,लोकेन्द्र लोधी,नवाव सिंह लोधी,सुनील कुमार मौर्य,राजीव कुशवाह सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थें!

154
9125 views

Comment