logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरियाणा स्थानीय निकाय चुनावों का बिगुल बजते ही तैयारियों को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। - मनदीप राणा, जिला अध्यक्ष भाजपा अम्बाला

हरियाणा स्थानीय निकाय चुनावों का बिगुल बजते ही तैयारियों को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। चुनावों को लेकर बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। बैठक में सभी जिलों के अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सभी विधायक और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली शामिल हुए थे।

भाजपा अम्बाला जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने बताया कि बैठक में हरियाणा भाजपा प्रभारी सतीश पुनिया जी विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने बताया कि बैठक में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कहा कि भाजपा नगर निगम और नगर परिषद चुनाव सिंबल पर लड़ेगी मेयर, प्रधान और पार्षद चुनाव सिंबल पर लड़ जाएंगे। नगर पालिका के प्रधान का चुनाव भी सिंबल पर लड़ने का विचार कर रहे है। 6 और 7 फरवरी को चुनाव लड़ने वाले लोगों का बायोडाटा लिया जाएगा और आठ फरवरी को जिन जगहों पर चुनाव है उन जगह बैठक होगी। नौ फरवीर को हमारे पास पैनल आएंगे। उस पर हम चर्चा करेंगे। विकास के नाम पर वोट मांगे जाएंगे। प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी।

मनदीप राणा ने कहा कि 100 दिनों में सरकार ने हर वर्ग को कोई ना कोई सौगात देने का काम किया है। सरकार बनने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 24 हजार से ज्यादा युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची सरकारी नौकरी देकर अपने राजनीति विरोधियों के मुंह पर ताला लगा दिया था। मुख्यमंत्री पद की शपथ बाद में ली,पहले युवाओं को नौकरी दी। इसके बाद सरकार ने जिस रफ्तार से योजनाएं बनाई, जिस तेज गति से विकास किया वो सभी के सामने है।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोई चुनौती नहीं है।

128
6858 views

Comment