logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

( Noida News )अच्छी खबर! दो हजार से अधिक फ्लैट खरीदारों को उनका स्वामित्व अधिकार मिलने वाला है,

(नोएडा उत्तर प्रदेश) यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की बिल्डर परियोजनाओं में अगले तीन महीनों में 2170 खरीदारों को उनके फ्लैट का स्वामित्व अधिकार मिल जाएगा। अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के लागू होने के बाद से अब तक 2200 खरीदारों को फ्लैट का स्वामित्व अधिकार प्राप्त हो चुका है। इस कदम से बिल्डर परियोजनाओं में गति आ रही है और खरीदारों को उनके अधिकार जल्द मिल रहे हैं।
इन परियोजनाओं के तहत बिल्डरों को 375.37 करोड़ रुपये जमा कराने थे, जिसमें से 300 करोड़ से अधिक राशि प्राधिकरण के खाते में जमा हो चुकी है। एक बिल्डर ने प्राधिकरण से अतिरिक्त समय की मांग की थी, जिसे प्राधिकरण ने मंजूर कर लिया है। प्राधिकरण क्षेत्र की बिल्डर परियोजनाओं में कुल 6879 फ्लैटों की रजिस्ट्री होनी है, जिसमें से अब तक 2200 फ्लैटों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि अगले दो से तीन महीनों में 2175 फ्लैटों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस दिशा में काम तेजी से चल रहा है।

130
499 views

Comment