logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम के बदलने के संकेत मिल रहे हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम के बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज से अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में तेज रफ्तार पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

बीते दो दिनों से पूरे प्रदेश में दिन के समय रूखी हवा और तेज धूप से गर्मी महसूस की जा रही है। ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और उष्ण कटिबंधीय जेट धारा के प्रभाव से यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में 25 से 35 किमी/घंटे की रफ्तार से ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी।


इससे शुक्रवार तक दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जबकि रात के तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।


हालांकि, 15 फरवरी के बाद पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी हो जाएगी और दिन का तापमान फिर से बढ़ने लगेगा।

105
16688 views

Comment