logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*गांव कैलाशपुर में हरसोल्लास से मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती

सहारनपुर: संत शिरोमणि सतगुरु श्री रविदास जी महाराज के 648 वे प्रकाश उत्सव पर सहारनपुर की देहात विधानसभा क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में हरसोल्लास के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा का शुभारंभ आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी करणवीर सिंह एवं आसपा जिला अध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उद्घाटन समारोह में आजाद समाज पार्टी से वार्ड 47 के संभावित प्रत्याशी वाहीद कुरैशी समेत विनोद कुमार बालाजोर देहात विधानसभा अध्यक्ष, मुन्ना मलिक देहात विधानसभा उपाध्यक्ष, मोहित कुमार मौजूद रहे आसपा जिला अध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने कहा कि आजाद समाज पार्टी सर्व समाज को साथ लेकर उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष कर रही है इसलिए तेजी से सर्व समाज के लोग आसपा के साथ जुड़ रहे हैं जिला प्रभारी करणवीर सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने सर्व समाज में समरसता एकता एवं भाईचारा मजबूत करने के लिए संदेश दिया इस आधार पर आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के संस्थापक माननीय सांसद चंद्रशेखर आजाद भी सर्व समाज की लड़ाई लड़ रहे हैं पार्टी के वार्ड 47 से संभावित प्रत्याशी वाहीद कुरैशी ने कहा की आजाद समाज पार्टी के नेतृत्व में लोग तेजी से जुड़ रहे हैं उन्होंने कहा कि दलित मुस्लिम सहित पिछडा वर्ग के लोग सभी पारटियों की हकीकत को जान चुके है इसलिए सर्व समाज सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में आसपा के झंडे तले एकजुट हो रहा है सड़क दुधली में आज तक भी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की शोभायात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर वाहीद कुरैशी ने कहा कि आजाद समाज पार्टी के तमाम नेता इस प्रयास में लगे हैं कि इस गांव में भी सर्व समाज के सद्भाव को बरकरार रखते हुए संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शोभायात्रा भव्य रूप में निकाली जाए उन्होंने कहा कि सांसद चंद्रशेखर आजाद ने लोकसभा में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है शोभा यात्रा के दौरान राव तैमूर जिला उपाध्यक्ष भीम आर्मी सानू अहमद व लक्की समेत दलित मुस्लिम समुदाय के सैकड़ो लोग मौजूद रहे

135
7738 views

Comment