logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर मानगो क्षेत्र की जनसुविधाओं ।के लिए भाजपा मंडल ने जुस्को प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर।  मानगो क्षेत्र की जनसुविधाओं ।के लिए भाजपा मंडल ने जुस्को प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। 

बीते कई वर्षो से मानगो की जनता गंदगी मुक्त मानगो, सुरक्षित मानगो, सुंदर मानगो एवं खुशहाल मानगो चाहती है। पर ऐसा अब तक संभव नहीं हो सका है। क्षेत्र के नागरिकों के सुविधा को लेकर भाजपा मानगो मंडल के अध्यक्ष बिनोद राय के नेतृत्व में आज जुस्को के पदाधिकारी को मानगो के जनसमस्या को लेकर ज्ञापन दिया गया।  ज्ञापन में डिमना रोड के आवागमन मार्ग के बीच खाली जगह पर पार्क का निर्माण कर उसमें पौधारोपण, जयप्रकाश सेतु का मरम्मतीकरण, क्रॉसिंग स्थान पर उत्तल दर्पण, जुस्को के द्वारा निर्मित नाली का सफाई एवं डिमना चौक पर एक भव्य प्रवेश द्वार की मांग की गई।

बिनोद राय ने बताया कि क्षेत्र में कचड़े वाले स्थान को पार्क बना देने से क्षेत्र में हरियाली होगी, छोटे छोटे बच्चों की मस्ती का केंद्र होगा एवं आम जन को उठने-बैठने का लाभ मिलेगा और पार्क की सुरक्षा भी होगी। डिमना चौक पर प्रवेश द्वार के निर्माण से शहर की भव्यता बढ़ेगी। इतिहास और संस्कृति से भरपूर यह शहर अब नई सदी में कदम रख चुका है यही वजह है की अब शहर में विकास की आवश्यकता है। जुस्को के पदाधिकारी ने भी इन मांगो को बखूबी समझते हुए जल्द ही कराए जाने का आश्वासन दिया।

मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं सुधांशु ओझा, जिला कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता दशरथ चौबे, अशोक सिंह चौहान, रमन घोष, किशन महाराज, कल्लू सिंह, संतोष उपाध्याय, अंकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रताप साहू, सौरव डे, अनिमेष सिन्हा, सुशील पाण्डे, नीतीश गौड़ एवं दीपक तिवारी उपस्थित थे।

266
18782 views
54 shares

Comment