logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईओ की बुद्धि शुद्धि की कामना हेतु किया भोलेनाथ का जलाभिषेक


मिलक। रविवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने अपने पदाधिकारियों के साथ बृजघाट पहुंच कर मां गंगा में स्नान करके पवित्र गंगाजल लाकर श्री बामेश्वर महादेव मंदिर रठौंडा में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मिलक की बुद्धि शुद्धि की कामना की गई। आदेश शंखधार ने बताया कि नगर पालिका परिषद मिलक के खसरा संख्या 776 एवं 781 जो कि सरकारी अभिलेखों में सार्वजनिक रास्ता दर्ज़ हैं उक्त दोनों ही सार्वजनिक रास्तों पर दो भाजपा की बड़ी नेताओं का अवैध कब्ज़ा है उक्त रास्तों से कब्ज़ा हटवाए जाने के सम्बन्ध में सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद भी अधिशासी अधिकारी किसी के दबाव के चलते सरकारी रास्तों को ख़ाली नहीं कराना चाहते हैं। और सरकार की मंशा के विपरीत कार्य कर रहे हैं। जो कि निंदनीय हैं। पूरे देश में नियम सभी के लिए बराबर हैं तो फ़िर ग़रीबों पर कार्यवाही क्यों हो रही है और सत्ताधारियों पर इतनी मेहरबानी क्यों। आज हमने सांकेतिक विरोध के रूप में अधिशासी अधिकारी की बुद्धि शुद्धि हेतु बृजघाट से गंगागल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया है। इस अवसर पर प्रेम बहादुर गंगवार, कृष्ण मुरारी शर्मा एवं सर्वराज सिंह यादव मौजूद रहे।

150
2827 views

Comment