logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेस्ट रिसर्च स्कॉलर अवार्ड-2024 पाकर खुश हुए प्रशांत सिंह।

प्रशांत सिंह यह पुरस्कार समारोह प्रकृति मित्र सोसायटी फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा दिनांक 16 फरवरी 2025 को पर्यावरण विज्ञान विभाग, स्थान - बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वाविद्यालय, लखनऊ में आयोजित किया गया था। मूल्यांकन के बाद उनके शोध की प्रगति और पृथ्वी-वायुमंडल-महासागर-ग्रह विज्ञान के क्षेत्र में हाई इम्पैक्ट फैक्टर के साथ विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में शीर्ष 6 प्रकाशनों का चयन किया गया। अवार्ड लेते समय प्रशांत सिंह ने, डॉ. शिखा (प्रोफेसर, पर्यावरणविज्ञान विभाग, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ) और डॉ. जीवन सिंह (संयोजक, पुरस्कार समारोह, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी) का आभारी व्यक्त किया। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मै अपने गुरुओं डॉ. रंजन सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर, सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या) और डॉ. विनय सिंह बघेल (एसोसिएट प्रोफेसर, पर्यावरणीय सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग,बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ) का भी आभारी हूँ जिनकी वजह से मै विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा हूँ।

154
21428 views

Comment