logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मां कामाख्या धाम महोत्सव को लेकर क्षेत्र के लोगों के साथ आयोजित की गई बैठक


अर्जुन भट्ट
रूदौली अयोध्या
मां कामाख्या धाम के सात दिवसीय महोत्सव को मनाने को लेकर सोमवार को मां कामाख्या नगर पंचायत के कार्यालय में मां कामाख्या महोत्सव के सदस्यों के साथ साथ क्षेत्र के अन्य लोगों के साथ भी महोत्सव समिति की बैठक हुई इस अवसर पर 6 से 12 मार्च तक आयोजित मां कामाख्या महोत्सव को लेकर चर्चा की गई 6 मार्च से शुरू हो रहे इस महोत्सव के सफल आयोजन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया मां कामाख्या महोत्सव के मुख्य संरक्षक रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि 6 मार्च से 12 मार्च तक मां कामाख्या का सात दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर आज बैठक की गई है यह महोत्सव पहली बार होने जा रहा है मां कामाख्या महोत्सव समिति के सदस्यों ने आपसी विचार विमर्श से निर्णय लिया है की ऐतिहासिक रूप से बड़े ही भव्यता के साथ मां कामाख्या महोत्सव को मनाया जाएगा इस महोत्सव के अध्यक्ष रविकांत तिवारी मोनू है मोनू तिवारी जी की मंशा है कि माता जी के इस स्थान पर एक भव्य कार्यक्रम हो जिसके तहत ये हो रहा है मां कामाख्या महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां कामाख्या का इतिहास पुराना है माता कामाख्या यहां पर सिद्ध पीठ के रूप में विराजमान है माता कामाख्या की चर्चा दुर्गा सप्तशती में भी पाई जाती है मुख्य संरक्षक ने बताया कि इस कार्यक्रम में आने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से भी निवेदन है किया गया है इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला,भाजपा नेता तेज तिवारी, गन्ना समिति के चेयरमैन निर्मल शर्मा,दिनेश मिश्रा, किशोरी लाल भारती,बलवंत सिंह,कप्तान गिरी,उमाशंकर सिंह,बब्बन शुक्ला, मां कामाख्या नगर पंचायत के सभासद गण मौजूद रहे

145
5608 views

Comment