logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सायरा प्रधान चुनाव में पुलिस दुरुपयोग का आरोप, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


उदयपुर जिले की पंचायत समिति सायरा में हुए प्रधान चुनाव को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस समर्थित पंचायत समिति सदस्य विक्रम सिंह भारत ने भाजपा पर पुलिस मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सायरा थाना अधिकारी प्रवीण सिंह को बर्खास्त करने की मांग की।

विक्रम सिंह का आरोप है कि चुनाव से पहले थाना अधिकारी प्रवीण सिंह ने अपने मुखबिरों के जरिए कांग्रेस के पंचायत सदस्यों को धमकाया। विक्रम सिंह के पास पहचान पत्र होने के बावजूद भी उनको अंदर नहीं जाने दिया गया इतना ही नहीं, कांग्रेस की पंचायत समिति सदस्य लेहरकी बाई को कथित रूप से अगवा कर लिया गया, जिससे वह अपना वोट नहीं डाल सकीं।

इस मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने सत्ताधारी दल के दबाव में काम किया, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिससे राजनीतिक माहौल गर्मा गया। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

125
3190 views

Comment