
अमृत गंगा सम्मान से सम्मानित हुए अखिलेंद्र शाही
डॉ शंभू नौटियाल संयोजक गंगा विश्व धरोहर मंच एवं रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में गंगा संवाद राष्ट्रीय संगोष्ठी का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश की महासचिव डॉ हिमा बिंदु नायक, उपसभापति अखिलेंद्र शाही, महासचिव हरीश चंद्र शर्मा, रेडक्रॉस उत्तराखंड, डॉ रवींद्र शर्मा, मेला प्रभारी जयप्रकाश शुक्ला, महाकुंभ लेखाकार आरती श्रीवास्तव, रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश , शंभू नौटियाल संयोजक गंगा विश्व धरोहर मंच आदि के संयुक्त दिशा निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थिति जनों द्वारा गंगा विश्व धरोहर विषय पर चर्चा परिचर्चा की गई एवं उपस्थित जनों को गंगा को स्वच्छ बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया।
तत्पश्चात अखिलेंद्र शाही, जय प्रकाश शुक्ला, आरती श्रीवास्तव, रजनीश शर्मा, अधिवक्ता अनुराग सक्सेना, हरियांक सिंह, हीरांगिनी अनुराग, दीपिका सिंह, अंशिका श्रीवास्तव, अमृत लाल असिस्टेंट कमिश्नर सेंट जान एंबुलेंस झारखंड को गंगा विश्व धरोहर मंच, नीला फाउंडेशन, रसायन विज्ञान विभाग सी एम पी डिग्री कॉलेज प्रयागराज द्वारा सम्मानित किया गया।
गंगा विश्व धरोहर मंच कार्यक्रम में उत्तरकाशी से आई हुई टीम का भी रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश के स्वयंसेवियों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं डॉ रवींद्र शर्मा चेयरमैन रेडक्रॉस लखीमपुर खीरी द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।