logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाइक व स्कूटी को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटा बोलोरो, दो गंभीर,रेफर



ठूंठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लोहारौली ढाला समीप बाइक व स्कूटी को बचाने में अनियंत्रित होकर एक बोलोरो पलट गया। जिसमे बाइक व स्कूटी सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गंभीर घायल तीनों को टैंपो से सीएचसी निचलौल भेजा गया। जहां दो घायलों की स्थिति गंभीर देख रेफर कर दिया है। वहीं एक का इलाज सीएचसी निचलौल पर चल रहा है।
प्रभारी कोतवाल राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बोलोरो चालक राजेश निवासी निचलौल नेपाल के लुंबिनी से सवारी लेकर कोठीभार के लिए जा रहा था कि लोहरौली ढाला के समीप पहुंचा था कि निचलौल से ठूठीबारी की तरफ आ रही बाइक व स्कूटी सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर एनएच सड़क के किनारे बने गड्ढे में पलट गया। जिसमे बाइक सवार छोटू पुत्र अकबर निवासी पिपरा अशोकवा उम्र 25 वर्ष व स्कूटी सवार राजकुमार यादव पुत्र राजू यादव निवासी खैरहवा दुबे थाना बरगदवा को गंभीर चोट आई है। वहीं बोलोरो के सवारी चालक राजेश व नितेश पुत्र वीरेंद्र निवासी निचलौल, अमरनाथ पुत्र जय प्रकाश, चंदा पत्नी अमरनाथ, संगम पुत्री जय प्रकाश व तनीष पुत्र प्रकाश निवासी पकड़ी भारत खंड कोठीभार को हल्की चोट आई है। जिसमे बोलोरो सवार नितेश पुत्र बिरेंद्र को भी गंभीर चोट आई है।

147
3978 views

Comment