logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा थानाक्षेत्र जायस में किया गया पैदल गश्त।

अमेठी ( राम शंकर जायसवाल) ।जनपद में शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आज दिनांक 24.02.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री हरेन्द्र कुमार द्वारा शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत महिलाओं/बालिकाओं एवं आमजनमानस में भयमुक्त, सुरक्षा व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से पुलिस बल के साथ बहादुरपुर थानाक्षेत्र जायस में भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया तथा मुख्य मार्गों एवं चौराहों आदि पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं, वाहनों तथा नई उम्र के लड़कों की चेकिंग व पूछताछ की गई तथा वहाँ पर मौजूद स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों से वार्ता की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री अजय कुमार सिंह व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।

240
6328 views

Comment