logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गौतम बुद्ध वॉर्ड खैरलांजी रोड रेल्वे गेट एल सि न.520 पर महा रेल के फ्लाईओव्हर निर्माण कार्य मे लापरवाही सुरक्षा नियमो को कर रहे नजर अंदाज कार्य कर रहे मजदूर और रास्ते से आवागमन कर रहे लोगो की जान को खतरा...

फ्लाईओवर निर्माण में लापरवाही ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत
तिरोडा खैरलांजी मार्ग पर महा रेल तारा प्रोजेक्ट कंपनी का फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू है फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और यात्रियों की सुरक्षा के उचित इंतजाम न होने पर उनकी जिदगी को खतरे में डाला जा रहा है। फ्लाईओवर निर्माण में लगे मजदूर व आसपास गुजरने वाले लोगों व वाहनों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने पर कीमती जिदगियों को खतरे में डाला जा रहा है। मजदूर , यात्रियों और वाहनों को रोजाना खतरे का सामना करना पड़ रहा है।
फ्लाईओवर के किनारों की शटरिग या वेल्डिग करते समय नीचे से गुजर रही गाड़ियों एवं लोगों की जान को खतरे में डाला जा रहा है। उनके लिए कोई भी प्रबंध नहीं किया गया है। इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। आज श्रमिक द्वारा वेल्डिग का कार्य किया जा रहा था कि नीचे से गुजरने वाले व्यक्ति सोनू घरडे पर चिगारिया गिरने से वह जख्मी हो गया। इसके साथ साथ मजदूर भी ऊंचाई पर खड़े होकर सलाखों के सहारे पर अपनी जिदगी को खतरे में डालकर काम कर रहें हैं जिनकी कोई सुरक्षा नहीं है। ना कोई हेलमेट न कोई सेफ्टी बेल्ट पहन कर काम करते हैं
इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा के लिए डायवर्जन पर कोई उचित साइन बोर्ड और सुरक्षा उपाय नहीं लगाए गए हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। तिरोडा खैरलांजी रोड में फ्लाईओवर निर्माण स्थल के किनारे दम घुटने वाली धूल राहगीरों, दुकानदारों व आसपास घरों की परेशानी बढ़ा रही है। स्थानीय निवासी सोनू घरडे ने बताया कि जब से फ्लाईओवर का काम लगा है, 2 किलोमीटर तक पूरा गंदगी से भरा पड़ा है। कभी मिट्टी की इतनी धूल हो जाती है कि चलना भी बहुत मुश्किल हो जाता है और कई नाले गंदगी की वजह से पूरी तरह बंद पड़े हैं इससे बारिश में घरों में पानी चला जाता है

160
2173 views

Comment